Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली के सभी स्कूल 31 जुलाई तक रहेंगे बंद, कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने लिया फैसला
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को 31 जुलाई तक बंद करने का फैसला किया है। इसकी जानकारी डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार शाम को दी। उन्होंने बताया कि राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को 31 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया है।

शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने राजधानी में फिर से स्कूल खोलने के मुद्दे पर शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। मीटिंग में सभी स्कूलों को 31 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया गया।

इससे पहले अनलॉक-1 में भी दिल्ली सरकार ने स्कूलों को अभी नहीं खोलने का निर्णय लिया था। अनलॉक-1 में  दिल्ली के लोगों को काफी छूट दी गई थी। सरकार का कहना था कि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में स्कूलों को खोलना अभी उचित नहीं रहेगा। 
सीबीएसई परीक्षाओं का परिणाम 15 जुलाई तक

वहीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने आदेश जारी कर कहा कि कोरोना के कारण लंबित पड़ी परीक्षाओं को रद कर दिया गया है। अब परिणामों को वैकल्पिक मूल्यांकन योजना का पालन करते हुए घोषित किया जाएगा। साथ ही 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अपने प्राप्तांक सुधारने के लिए बाद में परीक्षाओं में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। हालांकि, जो विद्यार्थी परीक्षा में बैठने का विकल्प चुनते हैं, उनके परीक्षा में प्राप्त हुए अंकों को ही अंतिम प्राप्तांक माना जाएगा।


By-Anshul Rajput

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।