नूरपुर(UP): चांदपुर - अमरोहा मार्ग पर झंडे वाला चौक स्थित #बान के पुल पर सामना से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त।
![]() |
बड़ा हादसा होने से टला...
बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ़्तार कम होने से ट्रक बान में गिरने से बाल-बाल बचा गया है, जिससे ट्रक ड्राइवर और हेल्पर की जान के साथ ट्रक भी नष्ट होने से बचा।
रात करीब 1 बजे यह घटना हुई...
सूत्रों के अनुसार - बताया जा रहा है कि रात करीब 1 बजे यह घटना हुई है, ट्रक ड्राइवर की आंख लगने से ट्रक पुल से टकरा गया, जिसके चलते ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण नूरपुर से चांदपुर - अमरोहा आने जाने वाले बड़े वाहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भारी वाहनों का रूट बदला गया...
दुर्घटना के कारण नूरपुर से चांदपुर-अमरोहा (आने-जाने) वाले भारी वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उनको नौगवा सादात से रामगंगा नहर की पटरी से होकर नूरपुर-मुरादाबाद रोड से जाना पड़ रहा है।




0 Comments
Thanks