आखिर बॉलीवुड को हुआ क्या
पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड में अशांति का माहोल बना हुआ, देश में एक और कोरोना क़हर वरपा रहा है और दुसरी और बॉलिवुड में कुछ जानें माने सितारों ने बॉलीवुड को अल्विदा कह दिया है, जिनमें जाने-माने अभिनेता इरफ़ान ख़ान और ऋषि कपूर के साथ-साथ सुशांत सिंह राजपूत ने भी बॉलिवुड का साथ छोड़ दिया। जिसकी बजह से बॉलीवुड चर्चा का विषय बना हुआ है, आखिर बॉलीवुड को हुआ क्या, किसकी लगी नज़र ?
बॉलीवुड में रोष का माहौल
आपको बता दें कि इरफ़ान ख़ान का जन्म 7 जनवरी 1967 जयपुर में हुआ ओर मृत्यु 29 अप्रैल 2020 को कैंसर के कारण मह़ज (53)साल की उम्र में हो गई, उसके अगले ही दिन ऋषि कपूर की मृत्यु 30 अप्रैल 2020 को कैंसर के कारण (67) साल की उम्र में हो गई, ऋषि कपूर की मौत के बाद बॉलीवुड में चर्चाओं का विषय शांत ही हुआ था कि अचानक एक नए सितारें सुशांत सिंह राजपूत के टुटने की ख़बर के आते ही बॉलिवुड ही नहीं देश में रोष का माहैल छा गया। सुशांत सिंह राजपूत ने डिप्रेशन के चलते मह़ज 34 साल की उम्र में 14 जून 2020 को सुसाइड कर लिया। जिसके चलते बॉलीवुड में रोष का माहौल बना हुआ है।
नाम बड़े और दर्शन छोटे
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आय दिन बॉलीवुड के कुछ जाने-माने सितारों ने भी अपने आप पर हुए अत्याचार को लेकर कुछ बड़े सितारों के नाम उजागर किए है, और कहा है कि ये वो है जो नहीं चाहते कि बॉलीवुड में उनकें अलावा कोई नया सितारा भी ऊभर कर आए, 20 साल में जॉन अब्राहम के अलावा इंडस्ट्री में कोई बड़ा स्टार नहीं आया, इनको उनसे डर लगता है। ये तो वही बात हुई कि नाम बड़े और दर्शन छोटे।
सलमान खान और शाहरुख खान पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना
आईये आपको बता दें कि ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जो कि फिल्म स्टाइल से मशहूर हुए एक एक्टर साहिल खान ने भी एक पोस्ट कर अपनी कहानी शेयर की है उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है. साहिल खान ने स्टारडस्ट मैगजीन का एक कवर पेज शेयर किया, जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान के साथ उनकी फोटों छपी थी। साहिल खान फोटों के नीचे लिखा गया था कि शहर में एक नया खान आ गया है।
![]() |
| SSS khans (Salman, Shahrukh, Sahil) |

साहिल खान ने क्या कुछ लिखा, "बहुत कम लोगों के साथ जिंदगी में ऐसा होता है कि अपनी पहली फिल्म स्टाइल के बाद इंडिया के टॉप फिल्म मैगजीन के कवर पर, 2 इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार के साथ हो..... मगर उनमें से एक सुपरस्टार को बहुत बुरा लगा. जबकि मैं तो नया था, उनका फैन था, कमजोर था। फिर भी वो मुझे कई बार साइड रोल के लिए बुलाते रहे, टीवी शो के लिए भी बुलाते रहे और फिर कई फिल्मों से मुझे निकलवा दिया। नाम बड़े और दर्शन छोटे, गेस करो कौन??? आज मुझे उनसे जरा सा भी फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत ने उनका सच्चा असली चेहरा दिखा दिया. दुनिया के वो लोग नई टैलेंट्स से कितना डरते हैं. साहिल ने सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि 20 साल में जॉन अब्राहम के अलावा कोई नहीं आया इंडस्ट्री में बड़ा स्टार क्योंकि कोई आने ही नहीं देता, बस स्टार के बच्चो को हि काम मिलता, इस बारे में सोचिएगा."



2 Comments
very good sahil
ReplyDeleteSahil Khan ne sahi kha, ye log ase he hai.
ReplyDeleteThanks