यूपी: सीएम हेल्पलाइन के BPO में मचा हड़कंप, 88 स्टाफ मेंबर कोरोना पॉजिटिव
मुख्यमंत्री कार्यालय ने कंपनी को भेजा नोटिस जिसमें 3 सवालों के मांगे जवाब गए,
![]() |
| योगी आदित्यनाथ |
आपको बता दें क्या है वो तीन सवाल.
1.क्या दफ्तर में सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन और मास्क का प्रयोग किया गया..अगर ऐसा नहीं किया गया तो यह लापरवाही क्यों बरती गई? 2 एक ही समय में बड़ी संख्या में कर्मचारियों को दफ्तर में क्यों बुलाया गया? 3.कंपनी ने कोविड-19 गाइडलाइन का पालन क्यों नहीं किया?
1076 में कार्यरत कंपनी को नोटिस
यूपी: सीएम हेल्पलाइन 1076 में कार्यरत कंपनी को नोटिस कोरोना संक्रमण को लेकर जारी किया गया है. कंपनी का नाम स्योरविन बीपीओ (Surevin BPO Service Pvt Ltd) है, जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने नोटिस दिया है. इस कंपनी के 88 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है. कंपनी पर लॉकडाउन के गाइडलाइन को नज़र-अंदाज करने का आरोप है.
राज्य का रिकवरी रेट 61.10 %
उत्तरप्रदेश में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक राहत की खबर भी आई है. उत्तरप्रदेश में कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में लगातार इजाफा होता नज़र आ रहा है. आंकड़ों के मुताबिक यूपी में अब रिकवरी रेट 61 फीसदी से ज्यादा हो गया है. अपर मुख्य सचिव गृह, अवनीश कुमार अवस्थी और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अभी यूपी में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 5064 है. राज्य में अब तक 8610 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. इस तरह से राज्य का रिकवरी रेट 61.10 % है. यूपी में ज्यादा से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं.



5 Comments
bhut glath baat hai ye to
ReplyDeletebhut galat hua
ReplyDeletevnxjhklor
ReplyDeletetheek nhi kiya
ReplyDeleteUP ke liye khatarnak hua
ReplyDeleteThanks