अनलॉक-1 में आज 8 जून से रियायतों का दूसरा दौर शुरू हो गया है.
देशभर में लॉकडाउन के चलते बद रहे के हजारों धार्मिक स्थल 8 जून से खुल रहे हैं. धर्मस्थलों के अलावा आज से रेस्टोरेंट, होटल, सैलून भी शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दे दी गई है. आज 8 जून से दिल्ली में मॉल और रेस्त्रां खोले जाएंगे.
सरकार के तमाम दावों के बीच हालात किसी से छुपे नहीं हैं. दिल्ली में कोरोना-बम फट चुका है. अब-तक राजधानी में 27 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं. दिल्ली में एक-एक कर सब कुछ खुल रहा है. 8 जून से रेस्तरां, मॉल और धार्मिक स्थान भी खोल दिए जाएंगे.
जम्मू-कश्मीर के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है. नई गाइडलाइन के अनुसार, राज्य में अभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे. हेयर सैलून/पार्लर की दुकानें नई SOP के साथ खुल सकेंगी.
जम्मू-कश्मीर में बंद रहेंगे सभी धार्मिक स्थल, श्री माता वैष्णो देवी यात्रा अभी बंद रहेगी. 8 जून से वैष्णो देवी मंदिर के द्वार नहीं खुलेंगे. हालांकि पहले श्राइन बोर्ड की तरफ से मंदिर खोलने की तैयारियां की गई थी, लेकिन जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अभी राज्य में सभी मंदिरों को बंद कर दिया है. फिलहाल श्री वैष्णो देवी मंदिर भी 8 जून को बंद ही रहेगा.
जम्मू-कश्मीर में 8 जून से रेस्त्रां सिर्फ होम डिलीवरी के लिए खोले जाएंगे. होटलों को भी खोला जा सकता है, लेकिन 50 प्रतिशत को ही अनुमति दी जाएगी. वही एक और बड़ा फैसला लिया गया है वो है मॉल खोलने का. अब राज्य में मॉल को खोलने की अनुमति भी दी गई है. ग्रीन और ओरेंज डिस्ट्रिक्ट में 67 प्रतिशत लोगों के ही यात्रा करने की अनुमति होगी. रेड जोन में सिर्फ SRTC बसों को चलने की इजाजत है.
इंटर-स्टेट और इंटर-प्रोविन्स मूवमेंट के लिए पास अनिवार्य होगा. जम्मू-कश्मीर में अभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. प्रशासनिक ऑफिस खोले जा सकते हैं. सभी सिनेमा घर, क्लब, जिम भी बंद ही रहेंगे.
हालांकि महाराष्ट्र और झारखंड समेत कई अन्य राज्यों में अभी धार्मिक स्थलों के कपाट नहीं खुलेंगे. उधर वैष्णो देवी की यात्रा भी अभी शुरू नहीं होगी.
अनलॉक होते सिस्टम के सामने कोरोना का बढ़ता ग्राफ कड़वी हकीकत है.
9 जून से खुलेगा पंचकुला का मनसा देवी मंदिर
हरियाणा के पंचकुला का प्रसिद्ध माता मनसा देवी मंदिर 8 जून से नहीं खुलेगा. मंदिर में कुछ इंतजाम का हवाला देते हुए बोर्ड ने 9 जून से मंदिर खोलने का फैसला किया है. प्रसाद और भंडारा लगाने पर पाबंदी रहेगी. सुबह 6:00 बजे से रात 8:15 बजे तक मंदिर में दर्शन हो सकेंगे. मंदिर में दर्शन के लिए श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद ई टोकन लेने के बाद ही दर्शन होंगे. जबकि 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और 10 साल से कम उम्र के बच्चों और साथ ही गर्भवती महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी.
भक्तों के लिए अभी भी बंद रहेगा श्री माता वैष्णो देवी मंदिर
नहीं खुलेगा श्री माता वैष्णो देवी मंदिर
30 जून तक बंद रहेंगे मथुरा के मंदिर
भोपाल में नहीं खुलेगा कोई मंदिर
गोवा में नहीं खुलेंगे मंदिर
प्रशासन ने भी अभी मंदिरों को बंद रखने का फैसला किया है. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन अभी मंदिर नहीं खोलना चाहता है.
कि 8 जून से मंदिर खोलने को लेकर किसी मंदिर पर दबाव नहीं डाला जाएगा.
प्रशासन भी इस फैसले से सहमत है.


0 Comments
Thanks