दिल्ली में पेट्रोल की नई दर 71.86 रुपयेप्रति लीटर डीजल की कीमत 69.99 रुपये
देश में 82 दिनों के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में रविवार को 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. क्योंकि इससे पहले तेल कंपनियां हर दिन कीमतों का निर्धारण करती थीं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये से बढ़कर 71.86 रुपये हो गई, जबकि डीजल के दाम 69.39 रुपये से बढ़कर 69.99 रुपये हो गए हैं.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 59 पैसे बढाकर 78.91 रुपये और डीजल की दर में 58 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. अब इसका रेट 68.79 रुपये हो गया है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 59 पैसे बढ़ाकर 73.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 55 पैसे बढ़कर 66.17 रुपये पर पहुंच गए है. चेन्नई में 53 पैसे की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल की दर 76.07 रुपये और डीजल के दाम 68.22 रुपये से बढ़कर 68.74 रुपये हो गए हैं.



0 Comments
Thanks