बिजनौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट कर तेजाब डालने की धमकी देने वाले आरोपी के किया गिरफ्तार।
दरअसल, आपको बता दें कि 9 अक्टूबर गांव सेढी की रहने वाली एक युवती ने थाना धामपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि जब वह रास्ते से गुजर रही थी, तभी ग्राम सेढी के रहने वाले प्रदीप और उसके एक साथी ने उसे रोका और उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह चुप नहीं रही तो उसके चेहरे पर तेजाब भी फेंक दिया जाएगा। इस घटना के बाद से पीड़िता और उसके परिवार में दहशत का माहौल है।
बता दें कि युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए, तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी। वही धामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका चालान कर जेल भेजने की प्रक्रिया की गई है। पुलिस अब मामले की गहन जांच में जुट गई है ताकि अन्य दोषियों को भी जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
साथ ही पुलिस ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा के भरोसे के साथ ही आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन भी दिया है। वही धामपुर की इस घटना ने एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में थोड़ी राहत भी है।
डीपीपी न्यूज़ से शिकुल कुमार की रिपोर्ट
आप भी कॉमेंट कर अपनी रॉय जरूर दें..... और dppnews चैनल को subscribe करना विल्कुल न भुले, साथ ही किसी भी ख़बर को dppnews चैनल पर चलवाने के लिए या अन्य कोई जानकारी हमारे साथ साझा करने के लिए, आप हमारे फोन नं. 7409720947 पर कॉल या whatsapp के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है। नमस्कार...


0 Comments
Thanks