Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नूरपुर न्यूज़: भारतीय किसान यूनियन टिकैत से नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष की कमान शीशपाल चौधरी को सौंपी गई।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत से नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष की कमान शीशपाल चौधरी को सौंपी गई।




दरअसल, आपको बता दें कि नूरपुर गन्ना समिति के प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की एक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें यूनियन से जुड़े क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं ने भागीदारी सुनिश्चित कराई, ओर सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सबसे अनुभवी कार्यकर्ता चौधरी शीशपाल सिंह को नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। ओर सभी का मुंह मीठा कराते हुए लड्डू खिलाए गए।

वही कार्यकर्ताओ का यह भी कहना है कि पूर्व में बीजेपी बैकग्राउंड से आने वाले यक्ति को नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया था जोकि निरंतर bkut के कार्यकर्ताओं की अनदेखी और अपमानित करने का कार्य कर रहा है, इसलिए अब अभी ने गंभीरता से निर्णय लेते हुए चौधरी शीशपाल सिंह को bkut का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

आपको यह भी बता दे कि 8 फरवरी 2024 को नूरपुर गन्ना समिति के प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक का आयोजन मास्टर होरी सिंह झीरन की अध्यक्षता व चंद्रपाल सिंह पिपला के संचालन में किया गया। 

साथ ही बैठक में निम्न बिंदुओं पर भी विचार विमर्श किया गया।
जिसमे पहला बिंदु पर विचार करते हुए। 16 तारीख को भरता बंद पर विचार किया गया।
दूसरा_ बिजली की समस्या, तीसरा_ आवरा पशुओं की समस्या, चौथा_ संगठन पर विचार ओर संघठन को मजबूत कर नरेश टिकैत जी के हाथ करने पर विचार किया गया।

पाचवां बिंदु_ गन्ना मिलो द्वारा किसानों का धोरी नीति रहा।

वही इस बैठक के दौरान चंद्रपाल सिंह, बरम सिंह, लोकेश सिंह, हरज्ञान सिंह, कल्याण सिंह, बल्लू सिंह, सुशील सिंह, विनीत कुमार, ब्रजपाल सिंह, सयनात सिंह, नरेश सिंह, समरपाल सिंह, जयपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, राजीव कुमार, गौतम सिंह, ऋषिपाल सिंह, लकी सिंह, शबीर, जयकुमार, संजीव कुमार, पोरश कुमार, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

 मीडिया प्रभारी चंद्रपाल की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।