Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मंझौला गुज्जर न्यूज़: देशी शराब के ठेके से गन पॉइंट पर शराब चोरी, 56 पेटी देशी शराब की हुई चोरी।

मंझौला गुज्जर न्यूज़: देशी शराब के ठेके से गन पॉइंट पर शराब चोरी, 56 पेटी देशी शराब की हुई चोरी।



शिवाला कलां: चुनावी माहौल में चोर भी शराब के ठेकों को निशाना बना रहे हैं। मंगलवार रात चोरों ने देशी शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए 56 पेटी देशी शराब की चोरी कर ली। जिनकी कीमत दों लाख से अधिक बताई जा रही है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आइए जानते हैं इस संबंध में सेल्समैन ने क्या कुछ कहा 




दरअसल, आपको बता दें कि फीना- चांदपुर मार्ग स्थित ग्राम मंझोला गुर्जर के सामने देशी शराब की दुकान है दुकान का सेल्समैन रविंद्र कुमार मंगलवार रात दस बजे के बाद दुकान बंद कर गया था। रात्रि में किसी समय चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया। चोरों ने देशी शराब की दुकान से 56 पेटियां चोरी कर ली। सुबह जब सेल्समैन वहां पहुंचा तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, लोगों का कहना है कि फीना- चांदपुर मार्ग के आसपास 100 डायल पुलिस गश्त करती है। बावजूद इसके चोरों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे दिया।

दैनिक प्रथम पत्रिका से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।