Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजनौर न्यूज़: राजमिस्त्री की हत्या कर नहर में फेंका शव जोधूवाला के निकट सूखी नहर में पड़ा मिला युवक का शव

बिजनौर न्यूज़: राजमिस्त्री की हत्या कर नहर में फेंका शव जोधूवाला के निकट सूखी नहर में पड़ा मिला युवक का शव पुलिस पड़ताल में जुटी, मृतक के करीबी ही शक के दायरे में आए -राजमिस्त्री का काम करता था मरने वाला युवक

दरअसल, एक युवक की हत्या कर शव को सूखी नहर में फेंक दिया गया। वही गला घोंट कर हत्या किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। मृतक की बाइक भी नहर की पटरी पर पड़ी मिली है। जिसके बाद से पुलिस जांच में जुटी हुई है।

वही प्रथम दृष्टया मृतक के करीबी ही जांच के दायरे में आ रहे हैं। बता दे कि मृतक राजमिस्त्री का कार्य करता था। शुक्रवार की सुबह छह बजे जोधूवाला के निकट से होकर गुजर रही नहर में एक शव पड़ा मिला। शिनाख्त राजमिस्त्री राजेश कश्यप (40) पुत्र धर्मपाल निवासी नई बस्ती के रूप में हुई। बताया गया कि बृहस्पतिवार दोपहर राजेश घर से निकला था, जिसने करीब डेढ़ बजे अपनी पत्नी को फोन पर बताया गया कि वह दोस्तों के साथ एक पार्टी में है। इसके बाद से परिजनों का राजेश से कोई संपर्क नहीं हो।
रात में भी घर नहीं लौटा और सुबह उसकी लाश नहर में पड़ी मिली। नहर में पानी नहीं था। उसकी बाइक भी नहर पटरी पर पड़ी मिली। मृतक के मुंह और कानों से खून निकला हुआ था। सिर और आंखों में भी चोट के निशान थे। अनुमान लगाया गया कि हत्यारों ने आंखों पर भी वार किया है। गले पर बने निशान के चलते गलाघोंट कर हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। सूचना पर एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह और शहर कोतवाल राजीव चौधरी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए।
इसे भी पढ़ें:- AC वाला शौचालय
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी व एक बेटा-बेटी को रोता बिलखता छोड़ गया। शहर कोतवाल राजीव चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई प्रमोद कश्यप की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि गला घोंट कर हत्या की गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।


दैनिक प्रथम पत्रिका से शिकुल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।