Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजनौर न्यूज़: जबर सिंह हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार।

नहटौर (बिजनौर)। खजूरा जट निवासी किसान जबर सिंह हत्याकांड के एक और आरोपी प्रताप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।



दरअसल आपको बता दें, कि 30 अक्तूबर की शाम किसान जबर सिंह की उसके तहेरे भाइयों ने जंगल में काम करते समय हत्या कर दी थी। वही मृतक की मां की ओर से अमरपाल व प्रताप पुत्रगण फूल सिंह, विकास उर्फ मानू पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम खजूराजट, बबलू व कपिल निवासीगण फुलसंदा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। वही इस मामले में बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरपाल को गांव इलाहाबास-बलदाना वाले रास्ते से दबोच लिया था। 
लेकिन शुक्रवार सुबह दूसरे आरोपी प्रताप पुत्र फूल सिंह को भी पकड़ लिया गया। उधर मृतक की मां शकुंतला देवी ने पुलिस अधिक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दो अन्य लोगों पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्हें भी मुकदमे में शामिल करने की गुहार लगाई है। कोतवाल दिनेश कुमार ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


दैनिक प्रथम पत्रिका से शिकुल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।