बिजनौर के चांदपुर में बाइक व ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर,बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल,एक कोमा में पहुंचा,एक को बिजनौर दूसरे को मुरादाबाद में भर्ती कराया।
दरअसल, आपको बता दें कि जनपद बिजनौर के चांदपुर में एक लैब टेक्नीशियन और उसका साथी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया हैं।
बता दें, कि बाइक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में दोनों घायल हुए हैं । घायलों को सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वही परिजनों ने एक को मुरादाबाद व दूसरे को बिजनौर के अस्पतालों में भर्ती कराया है।
यह घटना जनपद बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के जलीलपुर क्षेत्र की बताई जा रही है।



0 Comments
Thanks