Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजनौर क्षेत्र में कॉलेज की छात्राओं ने मतदान के प्रति किया जागरूक।

बिजनौर क्षेत्र में कॉलेज की छात्राओं ने मतदान के प्रति किया जागरूक।



दरअसल, आपको बता दे कि चांदपुर क्षेत्र स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लुहारपुरा की छात्राओं ने कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती कोपल रस्तोगी के मार्गदर्शन में स्वीप योजना के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक द्वारा लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और मार्गो पर चलने वाले वाहनों पर मतदान से संबंधित स्लोगन के पोस्टर स्टीगर चिपका कर लोगों को मतदान का महत्व भी समझाया।

                       

कॉलेज की छात्राओं ने लोगों को बताया कि हमारा भारत देश एक लोकतांत्रिक देश है, यहां आम जनता को ही सर्वोपरि माना जाता है और आम जनता ही मतदान के द्वारा तय करती है कि देश का शासक व उनका प्रतिनिधि कैसा हो, छात्राओं ने बताया कि जहां मतदान करने का अधिकार नहीं होता, तो ऐसे देश में तानाशाही का राज होता है, हमारे देश में लोकतंत्र है इसलिए मतदान करना हमारा अधिकार एवं कर्तव्य है और हमें मतदान का पता होना एवं मतदान में शामिल होना चाहिए, इस मतदान नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में ई एल सी क्लब की नोडल शिक्षिका श्रीमती आरती, श्रीमती पूजा, श्रीमती राखी एवं श्री अनुराग जी छात्राओं के साथ उपस्थित रहे!

@DppNews संपर्क सूत्र...

दैनिक प्रथम पत्रिका से इदरीश देशवाल की रिपोर्ट



Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।