बिजनौर न्यूज़: कोटद्वार- दिल्ली के लिए संचालित हुई ट्रेन से पहला बड़ा हादसा होने से टला। ट्रेन की चपेट में आकर हाथी की मौत।
दरअसल, आपको बता दें कि नजीबाबाद के जाफराबाद जंगल क्षेत्र में सोमवार सबेरे को कोटद्वार-दिल्ली के लिए चली नई ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल की चपेट में आकर हाथी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथी और ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि टक्कर लगते ही हाथी का पेट फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें:- नौकर ही निकला मालिक का हत्यारा।
वही घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और रेलवे के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
बताया यह भी जा रहा है कि हाथी और ट्रेन की टक्कर लगने से रेलवे लाइन का विद्युत पोल भी मुड़कर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद ट्रेन को लाने के लिए नजीबाबाद से डीजल इंजन की व्यवस्था कर ट्रेन में डीजल इंजन लगाकर नजीबाबाद लाया गया।
इसे भी पढ़ें:- बिजनौर का ऐसा गांव जहां की सुख्य सवारी है नांव सभी लोग नांव से ही करते है सफर जाने क्यों?
बड़ा हादसा भी हो सकता था
वही रेलवे के अधिकारीयों के मुताबिक; अगर ट्रेन की स्पीड तेज होती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। गनीमत यह रही कि ट्रेन की स्पीड कम थी इसके चलते बड़ा हादसा होनो से टल गया है।
नजीबाबाद-कोटद्वार पैसेंजर ट्रेन भी रद
बता दें कि ट्रेन हादसे के चलते नजीबाबाद-कोटद्वार पैसेंजर ट्रेन भी रद कर दी गयी।साथ ही वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। -आशुतोष, डीएफओ नजीबाबाद।
दैनिक प्रथम पत्रिका से शिकुल कुमार की रिपोर्ट



0 Comments
Thanks