बिजनौर न्यूज़: स्वास्थ्य विभाग ने लिया ऐक्सन, तीन अस्पताल सील। बिना वैध डिग्री के चिकित्सीय कार्य करते हुए मिले चिकित्सक।
दरअसल आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे दिन भी अवैध अस्पतालों पर शिकंजा कसते हुए जनपद बिजनौर क्षेत्र के तीन अस्पतालों को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि सोमवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. विशाल दिवाकर के नेतृत्व में सहसपुर में 2 चिकित्सकों के अस्पताल व किवाड़ में एक चिकित्सक के क्लीनिक पर छापा मारते हुए कार्रवाई कर सील कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान चिकित्सक बिना वैध डिग्री के चिकित्सीय कार्य करते हुए मिले।
इसे भी पढ़ें:- बिजनौर के मंदिर प्रागंण से कमल कैसे और किसकी कमी से हुए विलुप्त, क्या प्रशासन का भी इसमें हाथ, मंदिर पुजारी ने खोले सबके राज?
वही स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद से जनपद के झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार; सूचना मिलते ही कई चिकित्सक अपने क्लीनिक बंद कर मौके से फरार भी हो गए।
दैनिक प्रथम पत्रिका से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट



0 Comments
Thanks