बिजनौर से बड़ी ख़बर, रोडवेज परिचालक की दबंगों ने की जमकर पिटाई, लाइव वीडियो आया सामने, पुलिस जांच में जुटी। यह भी पढ़ें:- दबंगों के हौसले बुलंद, सरेआम मारपीट
दरअसल, आपको बता दे कि यह पूरा मामला बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र का है, जहां आरएसएम चौक पर शुक्रवार को उस वक्त हंगामा हो गया। जब एक रोडवेज बस के परिचालक के साथ दबंग युवकों ने मामूली बात को लेकर लाठी- डंडे से जमकर मारपीट कर दी।
यह भी पढ़ें:- सरेआम हुई फायरिंग, मची अफरातफरी
वही इस मामले में रोडवेज बस के परिचालक प्रदीप यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह मुरादाबाद से बस में सवारी लेकर धामपुर आया था। और जब वह आरएसएम चौराहे पर सवारी उतार रहा था। उसी दौरान कुछ युवक बस में चढ़ गए उसने युवको से पूछा कि कहां जाना है इस बात से वह लोग नाराज़ हो गए और उन्होंने उसके साथ जमकर लाठी डंडों से मारपीट की।
यह भी पढ़ें:- बिजनौर एसपी की बड़ी कार्रवाई, दारोगा निलंबित
वही मारपीट के दौरान किसी राहगीर ने मोबाइल से वीडियो भी बना ली और उसको वायरल कर दिया।
आपको बता दे कि इस मामले में रोडवेज के ए आर एम पीएल पथरिया का कहना है कि परिचालक की तरफ से थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आप भी कॉमेंट कर अपनी राय जरूर दें।
यह भी पढ़ें:- प्रेमी पर लगा प्रेमिका की हत्या का आरोप। आरोप
दैनिक प्रथम पत्रिका से शिकुल कुमार की रिपोर्ट



0 Comments
Thanks