#dppnews:-
नजीबाबाद: नहर में गाड़ी गिरने से रूड़की तहसीलदार सुनैना राणा सहित 3 की मौत
#DPP_news:-
NH. 74 : नजीबाबाद के पास सरवनपुर नहर के पुल से गाड़ी के नीचे गिरने पर 3 की मौत हुई है, मरने वालों में तहसीलदार सहित एक ड्राइवर व अर्दली है ।
डीएम रमाकांत पांडे व एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह का कहना है
सूचना पर पहुचें जिला बिजनौर डीएम रमाकांत पांडे व एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह का कहना है कि रूड़की तहसीलदार सुनैना राणा उत्तराखंड की नैनीताल ट्रेनिंग थी जिसके बाद वह ड्राइवर व अर्दली के साथ वापस रूड़की लौट रही थी, जिनकी देर रात सरवनपुर नहर के पुल से गाड़ी के नीचे गिरने पर तीनों की मृत्यू हुई है, पानी का वहाव तेज होने के कारण वह अपना बचाव नही कर पाए. मरने वालों में रूड़की तहसीलदार सुनैना राणा सहित एक ड्राइवर व अर्दली है, जिनके शव को रेस्क्यू ऑपरेशन कर नहर से निकाल लिया गया है, और वहीं क्रेंन द्वारा गाड़ी भी निकाल ली गई है, वही पुलिस का कहना हैं कि तीनों शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।


0 Comments
Thanks