उन्नाव, यूपी: दिनांक 8-08-2020 को उन्नाव सदर कोतवाली छोटा चौराहा स्थित गंदा नाले में मिला शव जो कि एक (55) वर्षीय अधेड़ उम्र के व्यक्ति है। जिसकी सूचना पाते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुचीं,और अधेड़ के शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया। मगर शव की पहचान नहीं हो सकी।
बता दें कि शव पुरी तरह से झुलसा हुआ व सफेद
बनियान पहने हुए है, शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या
कर शव को नाले में फेंका गया हो, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार से शव की शिनाख्त
नहीं हो पायी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चल पाएगा। शव की
शिनाख्त में जोरों-सोरो से लगी है, सदर कोतवाली पुलिस।
https://www.youtube.com/watch?v=ZwZ8wVn0CHY



0 Comments
Thanks