Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कानपुर हत्याकांड में शामिल आरोपी उमाकांत ने किया सरेंडर.......

कानपुर हत्याकांड में शामिल आरोपी उमाकांत ने किया सरेंडर कहांं- साहेब मुझे मांफ कर दो...

 

कानपुर,यपीः बिकरू कांड का 50 हजार के इनामी आरोपी उमाकांत शुक्ला उर्फ बउउन ने आज दिनांक 8-08-2020 दिन शनिवार को थाना चौबेपुर में सरेंडर किया। आरोपी उमाकांत शुक्ला मुहं पर कपड़ा बांध गले में तख्ती लटका पत्नी और बच्चों को लेकर थाने पहुचां।

बता दें कि उमाकांत जो विकास दुबे का भरोसेमंद व नजदीकी माना जाता था।  


पत्नी व बच्चों के साथ पहुंचा थाने

यूपी के कानपुर में हुए बिकरू कांड के एक आरोपी उमाकांत ने शनिवार को चौबेपुर पत्नी और बच्चों के साथ थाने पहुंच कर सरेंडर किया है। जबकि पुलिस को उमाकांत की काफी समय से तलाश थी। और कई जगह छापेमारी भी की थी लेकिन सफलता नहीं मिली पाई थी। लेकिन आज शनिवार को बउउन ने परिवार के साथ थाने आकर खुद सरेंडर कर दिया। चौबेपुर का रहने वाले उमाकांत पुलिस की 50 इनामिया सूची में शामिल हैं। यह भी शूटआउट में विकास दूबे के साथ शामिल था।


क्या कुछ कहना है पुलिस का--

पुलिस के अनुसार, बिकरू कांड में आरोपी उमाकांत शुक्ला 50 हजार का इनामी है। जो कि शनिवार को उमाकांत पत्नी और बच्चों को लेकर थाना चौबेपुर में पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि उमाकांत ने गले में बकायदा एक तख्ती टांग रखी थी जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल किया था। साथ ही पुलिस के सामने सरेंडर की बात भी लिखी थी। पुलिस ने बताया कि एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए अपराधी विकास दुबे का उमाकांत खास साथी है। पुलिस एनकाउंटर की दहशत के चलते उसने पत्नी और बच्चों के साथ सरेंडर किया है।

बता दें कि उमाकांत शुक्ला की लड़की बार-बार एक ही बात दोहरा रही थी कि मेरे पापा को माफ कर दो।


तख्ती पर लिखा लेखः साहेब हम सरेंडर कर रहे

उमाकांत ने गले में लटकी तख्ती पर लिखा था, मेरा नाम उमाकांत शुक्ला उर्फ बउउन पुत्र मूलचंद शुक्ला निवासी बिकरू थाना चौबेपुर है। मैं बिकरू कांड में विकास दूबे के साथ शामिल था। मुझे पकड़ने के लिए रोज पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। जिससे मैं बहुत डरा हुआ हूं। हम लोगों द्वारा जो घटना की गई थी उसका हमें बहुत आत्मग्लानी है। मैं खुद पुलिस के सामने हाजिर हो रहा हूं। मेरी जान की रक्षा की जाए। मुझ पर रहम किया जाए।




Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।