Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी नहीं रहेॆ, हार्ट अटैक से हुआ निधन

 कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी नहीं रहेॆ, हार्ट अटैक से हुआ निधन..

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है. राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी. जिसके दौरान गंभीर हालत में उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे और टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखते थे. जानकारी के मुताबिक राजीव त्यागी की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई.

बता दें कि राजीव त्यागी की तबीयत आज दिन भर ठीक थी. वो शाम को आजतक न्यूज़ चैनल पर वे डिबेट में शामिल हुए थे. खुद ट्वीट करके उन्होंने इसकी जानकारी भी दी थी. उन्होंने लिखा था कि आज शाम 5:00 बजे आज तक पर रहूंगा. जिसके बाद शाम को 5 बजे वे आजतक पर टीवी डिबेट में शामिल भी हुए थे.

लेकिन राजीव त्यागी के घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए. बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।