राहुल गांधी का अमित शाह पर शायराना हमला- सबको मालूम है 'सीमा' की हकीकत, लेकिन...
राहुल गांधी ने ये शायराना टिप्पणी अमित शाह के बयान पर की है जो अमित शाह ने कहा था रविवार को डिजिटल रैली के दौरान कि अमेरिका और इजरायल के बाद अगर कोई देश अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने में सक्षम है तो वो भारत है और यह पूरी दुनिया मान रही है.
सीमा सुरक्षा को लेकर दिये गये अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी ने शायराना अंदाज में लिखा है कि सबको मालूम है सीमा की हकीकत, लेकिन दिल बहलाने को 'शाह-यद' ये ख्याल अच्छा है.
.'' राहुल गांधी ने अमित शाह पर टिप्पणी के लिये गालिब की शायरी को मॉडिफाई करते हुये इस्तेमाल किया है.
सब जानते है कि इस वक्त भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चल रहा है. हालात यहां तक आ पहुंचे कि चीनी सैनिकों ने बॉर्डर पर मोर्चा संभाल लिया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुद ये बताया कि चीनी सैनिक अच्छी खासी संख्या में सीमा पर आ गये हैं. लेकिन दूसरी तरफ ये खबरें भी आती रहीं है कि चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुस आये हैं. राहुल गांधी ने पिछले दिनों केंद्र सरकार से इस पर जवाब भी मांगा था. उससे पहले राहुल गांधी चीन के मसले पर सरकार की चुप्पी को लेकर भी सवाल उठा चुके हैं.



0 Comments
Thanks