देश में कोरोना: अनलॉक 1-फेज 2, मंदिर-मॉल-होटल-रेस्तरां खुले
देश में कोरोना अनलॉक 1-फेज 2, मंदिर-मॉल-होटल-रेस्तरां खुले, लेकिन इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी
भारत में आज से अनलॉक वन के दूसरे फेज़ की शुरुआत हो रही है. अब धार्मिक स्थल, मॉल, होटल, रेस्तरां को खोलने की इजाजत दे दी गई है, लेकिन अभी भी बहुत बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा.
देश में आज से अनलॉक वन का दूसरा फेज़धार्मिक स्थल, मॉल और रेस्तरां खोले जाएंगे कई नियमों का पालन करना होगा जरूरी.
दिल्ली वालों को आज से राहत
दिल्ली में बीते दिनों से कोरोना वायरस के मामले लगातार हज़ार से ऊपर गए हैं. लेकिन इस सबके बावजूद भी आज से कई तरह की छूट मिलने जा रही हैं. दिल्ली के सभी धार्मिक स्थलों को आज खोला जा रहा है, कुछ शर्तों के साथ मॉल, रेस्तरां भी खोल दिए जाएंगे. लेकिन, दिल्ली में अभी होटल बंद का फैसला किया गया है.
धार्मिक स्थलों में प्रवेश के लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा जरूरी.....
1. मास्क
2. सैनिटाइज़र
3.आरोग्य सेतु ऐप
4. साबुन से हाथ धोने का इंतजाम
5. जूते-चप्पल गाड़ी में ही उतारने होंगे.
6. प्रार्थना/इबादत के लिए घर से चटाई लाएं.
7. मूर्ति-किताब छूने पर मनाही, प्रसाद भी नहीं मिलेगा.
8. एक-दूसरे से 6 फीट ( 2 गज ) की दूरी.
8. भजन-कीर्तन का सामूहिक कार्यक्रम नहीं होगा.
रेस्तरां या होटल में किस तरह के नियम लागू होंगे...
1. मास्क
2. सैनिटाइज़र
3. आरोग्य सेतु ऐप
4. साबुन से हाथ धोने का इंतजाम
5. 50 फीसदी की सीटिंग कैपिसेटी
6. डिस्पोज़ेबल मेन्यू और नैपकिन का इस्तेमाल
7. हर इस्तेमाल के बाद टेबल को सैनिटाइज करना
8. ऑर्डर और पेमेंट ऑनलाइन करने पर ज़ोर
9. एलिवेटर पर सीमित ही लोग चढ़ पाएंगे.
10. पार्किंग में गाड़ियों को सैनिटाइज़ करना जरूरी.
मॉल में शॉपिंग करते वक्त इन बातों का ध्यान रखें...
1. लिफ्ट और एस्केलेटर्स में सीमित लोगों की एंट्री
2. एक दुकान पर एक वक्त में 5 ग्राहकों को मंजूरी
3.फूड कोर्ट में आधी ही सीटें भरी जाएंगी.
4. मल्टीप्लेक्स या किड्स प्ले एरिया बंद रहेंगे.
5. शोरूम में चेंजिंग एरिया अभी भी बंद ही रहेगा.
लेकिन, ऐसा भी नहीं है कि आज से देश के हर हिस्से में मंदिर, होटल, मॉल, रेस्त्रा खुल रहे हैं. कुछ राज्यों और संस्थाओं ने अभी धार्मिक स्थान ना खोलना ही बेहतर माना है. जम्मू में माता वैष्णो देवी मंदिर अभी बंद रहेगा, हरियाणा का पंचकूला मंदिर भी नहीं खुलेगा. झारखंड, गोवा, महाराष्ट्र और ओडिशा में 30 जून तक सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे.


0 Comments
Thanks