दिल्ली-आज फिर कोरोना लेकर होगी बैठक
| अमित शाह-केजरीवाल |
दिल्ली में आज फिर कोरोना को लेकर होगी बैठक- गृहमंत्री अमित शाह ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठकॉ
राजधानी में कोरोना महामारी के बढ़ते संकत को देखते हुए सरकार की परेशानी बढ़ती जा रही है, दिल्ली में कोरोना से निपटने के लिए अमित शाह ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जो आज दिनांक 15:06:2020 सुबह 11 बजे शुरू होगी. जिसमें दिल्ली से बीजेपी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस पार्टी व बीएसपी के अध्यक्ष शामिल होंगे.
आपको बता दें कि दिल्ली में बीते रविवार को कोरोना के कारण बिगड़ते हालात को देखते हुए एक सर्वदलिय बैठक बुलाई थी, जिसमे गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक इसके बाद अमित शाह ने शाम 5 बजे नगर निगम के मेयर और अधिकारियों के साथ बैठक में कोरोना को लेकर चर्चा की. बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद रहे थे.
सरकार बहुत दुखी: है
गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली के सीएम केजरीवाल की हुई मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए. शाह ने कहा कि कोरोना महामारी से भारत पूरी मजबूती से लड़ रहा है और इस संक्रमण से अपनी जान गंवाने वाले लोगों के लिए सरकार बहुत दुखी: है और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील भी है.
सिर्फ दिल्ली में 8000 बेड बढ़ेंगे
राजधानी में कोरोना से संक्रमित मरीजों के लिए बेड की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने फौरन 500 रेलवे कोच दिल्ली को देने का निर्णय लिया. इन रेलवे कोच से न सिर्फ दिल्ली में 8000 बेड बढ़ेंगे बल्कि यह कोच कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए सभी सुविधाओं से लैस होंगे.
लॉकडाउन पर कोई चर्चा नहीं हुई
वहीं, दिल्ली सरकार ने गृह मंत्री के साथ हुई बैठक को सकारात्मक बताया. सूत्रों के अनुसार. केंद्र के साथ सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. हालांकि दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन पर कोई चर्चा नहीं हुई. दिल्ली और केंद्र सरकार मिलकर काम करते रहेंगे.
हम मिलकर कोरोना से लड़ेंगे
जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच आज की बातचीत बहुत प्रोडक्टिव रही. कई अहम फैसले लिए गए. हम मिलकर कोरोना से लड़ेंगे.
क्षमता बढ़ाई जाए
आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री के साथ हुई में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने केंद्र के सामने कई मांगें रखीं. दिल्ली सरकार चाहती है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के लिए क्षमता बढ़ाई जाए. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी अस्पतालों में कोविड मरीजों का इलाज होना चाहिए.
जिसको को लेकर आज अमित शाह ने बैठक बुलाई है।


3 Comments
sarkar ko eske bare m sochna chahiye
ReplyDeletejrur kro
ReplyDeleteAmit Shah ko Delhi ke kaman sambhal leni chaiya,
ReplyDeleteThanks