उद्धव ठाकरे का लोगों को संकेत- नियमों का पालन करें लोग, नहीं किया पालन तो फिर लगाना पड़ेगा लॉकडाउन
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 149 लोगों की मौत और राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मरिजों को देखते हुए, महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे ने लोगों को कहा, कि अगर लोग नियमों का पालन करने में विफल रहे तो राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन लागू करना पड़ सकता है. CM उद्धव ठाकरे ने ये भी कहा है, कि लोकल ट्रेनों को फिर से शुरू करने की मांग हम केंद्र से कर चुके हैं. शटडाउन की वजह से कई लोग फिर से अपनी ड्यूटी शुरू नहीं कर पा रहे हैं.
महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू हो चुका है. यहां पर मरिजों की संख्या 95 हजार के करीब हो गई है, जबकि लोगों मौत का आंकड़ा 3500 के करीब पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में 3254 नए केस आए हैं जबकी 149 लोगों ने दम तोड़ा है. राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच मुख्ममंत्री उद्धव ठाकरे ने फिर से लॉकडाउन लागू करने की बात कही है.
महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 94041 हो चुकी है. और अब तक 3438 लोगों की मौत हो गई है. कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो 46074 केस हैं. लेकिन 44517 लोग इलाज के बाद ठीक भी हो गये हैं.
और मुंबई में कोरोना मरीजों के 24 घंटे में 1567 नए केस आए और 97 लोगों की मौत हुई है. मुंबई में कोरोना के 52667 मामले हैं वही 1857 लोग दम भी तोड़ चुके हैं
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार 'मिशन स्टार्ट अगेन' के लिए सतर्क कदम उठा रही है. हमने लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से लागू किया और वैसे ही इसे हटाना भी होगा. खतरा अभी टला नहीं है.
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, लॉकडाउन में ढील देने से खतरा पैदा होने लगेगा तो हम फिर से लॉकडाउन को लागू करने के लिए मजबूर हो जाएंगे. लोग सरकार के साथ सहयोग भी कर रहे हैं वह निर्देशों का पालन भी कर रहे हैं. लोगों को विश्वास है कि सरकार उनके हित में काम कर रही है।

0 Comments
Thanks