Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजनौर न्यूज़: किसानों ने अपनी मांगी को लेकर गन्ना समिति में मासिक बैठक का आयोजन किया।

बिजनौर न्यूज़: किसानों ने अपनी मांगी को लेकर गन्ना समिति में मासिक बैठक का आयोजन किया।



दरअसल आपको बता दें, कि जनपद बिजनौर के नूरपुर स्थित गन्ना समिति में भारतीय किसान यूनियन टिकेत की मासिक मिटिंग का यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता चौधरी शीशपाल सिह, जिला संरक्षक द्वारा की गई, वही इस मीटिंग का संचालन मास्टर देवेंद्र सिंह द्वारा किया गया।



आइए बताते हैं आपको कि इस मीटिंग में किसानों ने किन मुख्य मुद्दों पर चर्चा की।

1. गन्ना किसानों के सट्टे में भारी गड़बड़ी की गयी है अधिकांश किसानो अधिकांश किसानो के गन्ने की सारी पर्ची नौलक में लगी हुई हुई है।

2. सरकार द्वारा किसानों के कुओं के बिजली बिल फ्री करने की घोषणा की गयी थी, लेकिन कुओं के "बिजली बिल लगातार आ रहे है। किसान के केविल भी काटे जा रहे है। बिजली विभाग को चेताया जाता है कि किसानो के केबिल नही काटे जाने चाहिए।

3. आवारा पशुओं से किसानों को निजात दिलाई जाए।

4. गन्ना रेट जल्द से जल्द 500 रु. प्रति क्विन्टल घोषित किया जाये।

5. इस बार किसान के गन्ने में जो रेड रोग आया है उससे किसान को काफी नुकसान हुआ है, जिसके एवज में किसान को मुआवजा दिया जाए।



वही इस मौके पर चांगीपुर शुगर मिल मुख्य गन्ना प्रबंधक बृजपाल सिंह, व जैदी अहमद किसानों से मिलने पहुंचे, किसानों ने बृजपाल सिंह को अपनी समस्या से अवगत कराया। इसे भी पढ़ें:- बिजनौर में पत्नी को विश्वास दिलाने के लिए प्रेमिका की हत्या।


आपको बता दें, कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत की इस मासिक मीटिंग में श्री चंद्रपाल सिंह, मा. लटूर सिंह, वरम सिंह, ऋषिपाल सिंह, ऋतिक चौधरी, मा. होरी सिंह, चौधरी विनीत धनकड़, गौतम सिंह आदि मौजूद रहे।


@DppNews संपर्क सूत्र...

दैनिक प्रथम पत्रिका से चंद्रपाल सिंह की रिपोर्ट








Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।