Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजनौर न्यूज़: रोड़वेज बस व गर्म गोलतार के टैंकर की भयंकर भिड़न्त, दर्जन भर मुसाफ़िर झुलसे।

बिजनौर न्यूज़: रोड़वेज बस व गर्म गोलतार के टैंकर की भयंकर भिड़न्त, दर्जन भर मुसाफ़िर झुलसे।


दरअसल, जनपद बिजनौर के स्योहारा में एक बड़ा हादसा होगया आपको बता दें स्योहारा धामपुर मार्ग पर सड़क की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिसके अंतर्गत ठेकेदार द्वारा बजरी व गोलतार मिक्स परत बिछाई जा रही है।

इसी के चलते आज उस समय बड़ा हादसा हो गया जब स्योहारा की और से धामपुर को जाती हुई रोड़वेज बस ग्राम चंचलपुर के नज़दीक पहुची जहां पर एक खोलते हुए गोलतार के ट्राली नुमा टेंकर से टकरा गई जिसके चलते बस के अगले दोनों शीशे टूट गए व खोलता हुआ गर्म गोलतार बस में बैठी सवारियों के ऊपर गिर गया जिससे सवारियां बुरी तरह से जल व झुलस गई व चारो और चीख पुकार मच गई आनन फानन में बस की सवारियों को नगर के सरकारी अस्पताल पहुचाया गया जहाँ प्रथम उपचार देने के बाद सवारियों की नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया।
दैनिक प्रथम पत्रिका से इसरार अहमद की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।