Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजनौर न्यूज़: गांव में हुई बड़ी वारदात, जंगल गई महिला की दिन-दहाड़े हुई हत्या, परिजन ढूंढने निकले तो महिला को देखकर उड़े होश।

बिजनौर न्यूज़: गांव में हुई बड़ी वारदात, जंगल गई महिला की दिन-दहाड़े हुई हत्या, परिजन ढूंढने निकले तो महिला को देखकर उड़े होश।

दरअसल आपको बता दे कि शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव मालवा निवासी इसरार s/o श्री भूरे शाह की पत्नी बुधवार करीब 11 बजे दिन मे जंगल मेपशुओ के लिए चारा लेने गयी थी। जब वह काफी समय तक वापस नही आयी ओर फोन लगाने पर भी नही उठया, तब परिजन महिला शाहजहा को ढूंढने खेतों पर गए, उसी दौरान इकबाल s/o अब्दुल गफूर के ईख के खेत मे शाहजहा मृत अवस्था में मिली जिसके सिर व सिने पर चोट का निशान थे व खून निकल रहा था, जिसको देखकर परिजनों के होश उड़ गए।




वही मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ओर महिला के शव को पोस्टमार्ट के लिए सीएचसी भिजवाया गया।

बताया जा रहा है कि महिला की अज्ञात कारणों से हत्या कर दी गई है। वही मृतका के पति ने थाने में अज्ञात के नाम तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

आपको यह भी बता दे कि पूरा मामला जनपद बिजनौर के शिवाला कलां अंतर्गत आने वाली सेह शंभू पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मालवा का है, जहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेत से चारा लेने गई महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है।


वही इस संबंध में शिवाला कलां थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

dppNews से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट




Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।