बिजनौर न्यूज़: इस साल पकड़े गए जिले में 40 गुलदार, खत्रीवाला में पिंजरे में फंसे 2 गुलदार, बढ़ापुर क्षेत्र में 2 दिन में पकड़े गए 3 गुलदार।
दरअसल, आपको बता दे कि जनपद बिजनौर के बढ़ापुर क्षेत्र में बुधवार की रात ग्राम हसन अलीपुर धर्मा उर्फ खत्रीवाला में गुलदार ने 12 वर्षीय बालक जिगर कुमार को सोते समय घर से उठाकर एक खेत में ले जाकर मार डाला, और बालक के शरीर का अधिकांश हिस्सा खा लिया था। जिसके बाद उसी रात वन विभाग के पिंजरे में एक मादा गुलदार कैद हो गई थी। लेकिन मादा गुलदार के पकड़े जाने के बाद भी ग्रामीणों मे गुलदार की दहसत बरकरार थी, वही वन विभाग ने एहतियात बरते हुए घटनास्थल के इर्दगिर्द दो पिंजरे लगा लगाए थे। शनिवार की रात इन पिंजरों में दो गुलदार फंस गए। इसे भी पढ़ें:- बिजनौर का 430 साल पुराना मंदिर, जानिए क्या है मान्यताएं।
वही थानाध्यक्ष सुमित कुमार राठी, एसडीएम नगीना शैलेंद्र कुमार और सामाजिकी वानिकी नगीना के रेंज क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
बता दें कि दोनों गुलदारों को अमानगढ़ भेजा गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मादा गुलदार को इटावा और नर गुलदार को कानपुर चिड़ियाघर भेजा गया है। इसी गांव इससे पहले से दो दिन पूर्व 1 मादा गुलदार भी पकड़ी गई थी।
इसे भी पढ़ें:- बिजनौर का गांव सकरथल की खब़र।
वही वन विभाग के एसडीओ अंशुमान मित्तल ने कहना है कि मादा गुलदार व्यस्क है। उसकी उम्र करीब पांच साल से ज्यादा है। लेकिन नर गुलदार की उम्र करीब तीन साल है।
दैनिक प्रथम पत्रिका से चन्द्रपाल सिहं की रिपोर्ट




0 Comments
Thanks