Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

यूपी: हलवाई से हुआ इश्क, दो बच्चों की मां को परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया यह कदम, परिवार के लोग हुए शर्मसार

दो बच्चों की मां को आगरा के हलवाई से इश्क हो गया। प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों चौंकाने वाला कदम उठाया। इससे पूरे परिवार के लोग शर्मसार हो गए।



उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी युवक को राजस्थान में काम करने के दौरान दो बच्चों की मां से प्यार हो गया। दोनों ने कोर्ट में शादी भी कर ली।

पूरा मामला पिनाहट थाना क्षेत्र के मोहल्ला ताल की पार निवासी राजवीर का है, जोकि; राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम कस्बा में हलवाई का काम करता था। उसी दौरान उसके 2 बच्चों की मां से प्रेम संबंध हो गए। और दोनों ने चोरी-छुपके कोर्ट में शादी भी कर ली। जिसके बाद एक माह पूर्व राजवीर महिला को साथ लेकर घर आ गया।

लेकिन दूसरी तरफ महिला के पति द्वारा खाटू श्याम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। वही कर्रवाई करते हुए शनिवार की देर शाम खाटू श्याम पुलिस, आगरा के पिनाहट कस्बा पहुंची। और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी राजवीर के घर पर छापेमारी करते हुए घर से महिला को बरामद कर लिया गया।  पुलिस कार्रवाई के लिए महिला को अपने साथ राजस्थान ले जाकर उचित कार्रवाई की गई। 

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।