लोनी: कोतवाली क्षेत्र की धारीपुर गांव मार्ग पर सड़क के बीच में बाइक लगाकर तीन बदमाशों ने शिक्षिका सरिता से कार लूट ली। अध्यापिका को जबरन कार में डालकर अपहरण करने का भी प्रयास किया। लेकिन गनीमत यह रही कि ग्रामीणों को आता देख बदमाश अध्यापिका को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए वही घटना के बाद शिक्षक लोनी थाने पहुंचे और बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की करने की मांग की।
 |
| प्रतिकात्मक तस्वीर |
बता दे कि यह घटना राजेंद्रनगर सेक्टर-2 में रहने वाले जितेंद्र नागर की पत्नी सरिता वर्मा के साथ घटित हुई है। उनकी पत्नी सरिता वर्मा प्राथमिक विद्यालय सिरौरा सलेमपुर में अध्यापिका हैं। जिनका कहना है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे विद्यालय से वापस अपने घर कार जा रही थी। उसी दौरान गांव धारीपुर से बाहर पहुंचते ही बीच सड़क पर बाइक खड़ी हुई थी। बाइक के आसपास तीन नकाबपोश लोग खड़े थे। जिनको उसने कार का हॉर्न बजाकर बीच रास्ते से हटने के लिए कहा लेकिन बाइक को नहीं हटाया। इसके बाद तीनों सरिता की कार के पास आ गए। जिनमें दो कार के दोनों दरवाजे और 1 कार के सामने खड़े हो गए। तीनों ने सरिता पर हथियार तान दिए तीनों कार के शीशा खोलने के लिए कहने लगा। सरिता ने शीशे नहीं खोले। तब बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। जिससे सरिता दहशत में आ गई। जब सरिता ने कार का सीसा नीचे किया तब उनमे से एक ने सरिता का बाहर निकाला। जब एक बदमाश कार में बैठ गया। तब बाकी दोनो बदमाश सरिता को जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण करने लगे। लेकिन सरिता संघर्स करते हुए बदमाशों से भिड़ गई। और वब कहने लगी मुझे का ले जा रहे हो। उसी दौरान सामने से आ रहे कुछ ग्रामीणों को देख सरिता ने शोर मचा दिया। जिनको देख बदमाश कार लूटकर भाग गए। सरिता का शोर सुनकर मौके पर काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। सरिता वहीं रोने लगी। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सरिता से बात की और बदमाशों का हुलिया जाना।
बदमाशों के डर से पीड़िता नौकरी छोड़ने को तैयार
बता दें कि पीड़िता सरिता इस घटना के बाद से बहुत डरी सहमी हुई है। उन्होंने कहा कि बदमाश उन्हें कार में खींचते रहे, वह इसका विरोध करती रहीं। अगर बदमाश उनका अपहरण कर लेते, तो कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी। साथ ही उन्होंने परिजनों से कहा कि वह इस घटना के बाद अब नौकरी छोड़ना चाहती हैं, जबकि परिजनों ने अभी नौकरी नहीं छोड़ने की बात कही है।
एसीपी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली हैं। रिपोर्ट दर्ज की जा रही हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
दैनिक प्रथम पत्रिका से शिकुल कुमार की रिपोर्ट
0 Comments
Thanks