चंदक पुलिस चौकी के नजदीक मेडिकल स्टोर में चोरी कर रहे पांच चोरों को लोगों ने घेर लिया। इस पर चोर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। उधर, पुलिस फायरिंग को निराधार बता रही है।
बता देें कि चंदक में बुडगरा रोड पर प्रशांत का मेडिकल स्टोर है। जिसका रात में करीब ढाई बजे पांच चोरों ने मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। आहट होने पर पड़ोसी ने दुकान स्वामी को फोन पर सूचना दी। दुकान स्वामी और मोहल्ले के लोग बाहर निकल आए। लोगों के ललकारने पर चोरों ने फायरिंग कर दी और पीछे जंगल की ओर फरार हो गए।
पीड़ित के अनुसार चोर गल्ले में रखे करीब तीन से चार हजार रुपए और एक पर्स ले गए। पर्स में एटीएम और अन्य कागज रखे थे। कुछ दवाइयां भी चोरों ने चोरी कर ली।
थाना प्रभारी रविंद्र का कहना है कि चोरी का प्रयास हुआ है, लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। जिन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। फायरिंग की बात निराधार है।
दैनिक प्रथम पत्रिका से शिकुल कुमार की रिपोर्ट


0 Comments
Thanks