दरअसल; ऊर्जा निगम
ने एक एप बनाया, उपभोक्ता मोबाइल में एप डाउनलोड कर सकते है, जिससे अब उपभोक्ताओं को बिल में नाम-पता सही कराने, बिल सुधारने, श्रेणी परिवर्तन, कनेक्शन स्थानांतरण, मीटर संबंधी शिकायत करने को विभाग कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
ऊर्जा निगम भी धीरे धीरे हाईटेक होने लगा
अभी तक विभाग में ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने की सुविधा थी। अब उपभोक्ता आवेदन व शिकायत पत्र भी ऑनलाइन करने के लिए विभाग ने एप बनाया है। जिससे अब उपभोक्ता एप के माध्यम से बिजली बिल सही करने, नाम पता सहीं कराने को आवेदन कर सकते हैं। वही अब उपभोक्ताओं को विभाग का एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उपभोक्ता अपने मोबाइल में एप डाउनलोड करके बिल आइडी से शुरू हो जाएगा। यह एप उपभोक्ता
ओं की सुविधाओं के लिए ही बनाया गया है। कई मामलों में उपभोक्ता घर बैठे ही एप से आवेदन कर सकते हैं। विभागीय अफसरों व कर्मचारियों द्वारा उनके आवेदन पर कार्रवाई की स्थिति को एप पर देख सकते हैं।
बता दें कि इस एप के माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे ही अपनी रीडिंग, बिजली बिल सही करने, नाम पता सहीं कराने को आवेदन करने व सोलर पैनल आदि की सुविधा जैसे लाभ उपलब्ध है। आधुनिकता के इस युग में ऊर्जा निगम भी धीरे धीरे हाईटेक होने लगा है।
-- प्रदीप कुमार एसडीओ सदर
दैनिक प्रथम पत्रिका से शिकुल कुमार की रिपोर्ट


0 Comments
Thanks