Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अमरोहा: निजी बसों के चालक और परिचालकों के बीच रंजिश, हेल्पर को कुचल कर मार डाला, लापरवाही के मामले में केस

अमरोहा: हरदोई से दिल्ली जा रही बस संचालकों के बीच रंजिश की बात सामने आई है। इसमें एक हेल्पर की जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। 

दरअसल; हरदोई से दिल्ली को चलने वाली निजी बसों के चालक और परिचालकों के बीच रंजिश सामने आई है। जिसके चलते एक बस के हेल्पर बुलंदशहर के हनीफ गड़ी निवासी खालिद (25) को दूसरी बस के चालक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 

वही मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पहले टक्कर मारकर हत्या का आरोप लगाया, लेकिन बाद में लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि बुलंदशहर जनपद के स्याना थानाक्षेत्र के मोहल्ला चौधरियन में ताहिर का परिवार रहता है। उनकी एक बस पर मेरठ जनपद के कठौर निवासी मारूफ चालक, हापुड़ जनपद के सिंभावली थानाक्षेत्र के वैट निवासी जावेद परिचालक हैं। बुलंदशहर के हनीफ गड़ी निवासी खालिद हेल्पर था।

मंगलवार को ताहिर की बस यात्रियों को लेकर हरदोई से दिल्ली जा रही थी। जबकि हरदोई से ही एक और बस पीछे-पीछे चल रही थी। इस बस को हापुड़ जनपद के दौतई गांव निवासी जावेद चल रहा था। लेकिन इस बस के चालकों व परिचालकों ने मुरादाबाद पहुंचने पर ताहिर ग्रुप की अन्य बसों के शीशे तोड़ दिए। जिसके बाद आरोपियों ने जोया के पास आकर गाड़ी में तोड़फोड़ की। इसके बाद चालक मारूफ ने बस को जोया से आगे आनंद विहार कॉलोनी के सामने खड़ी कर लिया।

इसी दौरान हेल्पर खालिद बस के आगे साइड में खड़ा था। तभी दूसरी बस के चालक जावेद ने पीछे से आकर हेल्पर खालिद को कुचल दिया। जिससे खालिद की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आरोपी चालक जावेद मौके से भाग निकला। 

सीओ ने बताया कि मामले में बस मालिक ताहिर की शिकायत पर दूसरी बस के चालक जावेद के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।