चेन खींचकर रोकी ट्रेन, झटपट उतरे नीचे यात्री
ट्रेन के यात्रीयों ने बताया कि धुआं और फिर आग की लपटें देखी। इससे महिला-बच्चे रोने लगे। ये देख तत्काल उन्होंने चेन खींचकर ट्रेन को रोका। इस बीच आसपास के खेतों में काम करने वाले लोग भी आ गए।
आग की लपटें देख खिड़कियों से कूद पड़े यात्री
ट्रेन के यात्रीयों ने बताया यह भी बताया कि शुरुआत में ट्रेन के इंजन के पीछे लगे दो जनरल बोगी से धुआं उठने लगा। धुआं उठने के कुछ ही देर बाद लपटें उठने लगीं। ये देख यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन रुकते ही यात्री बाहर निकलने के लिए दौड़े। गेट पर भीड़ जमा होने जब कुछ समझ नहीं आया तब कुछ यात्री खिड़की से भी नीचे कूद गए।
ट्रेन में आग लगी देख खेतों से दौड़ पड़े किसान
चलती ट्रेन में लगी आग की लपटें देख खेतों में काम करने वाले किसान भी ट्रेन की और बचाव के लिए दौड़ पड़े। ट्रेन रुकते ही किसान मद्द में जुट गए और मिट्टी, पानी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
घटना गांव कुठावली क्षेत्र में हुई है, जंगल में काम कर रहे किसान देशराज चाहर का कहना है कि वह खेंत पर काम कर रहे थे, उसी दौरान यात्रियों की चीखपुकार सुनाई दी। देखा तो ट्रेन से लपटें उठ रही है तभी आसपास के अन्य लोग भी शोर सुनकर बचाव के लिए दौड़ पड़े। सभी में खेतों से मिट्टी और पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की। साथ ही कुछ यात्री घायल भी हुए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
भांडई रेलवे स्टेशन के नजदीक का मामला
आगरा झांसी रेलवे ट्रैक स्थित भांडई रेलवे स्टेशन के नजदीक बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे गाड़ी नंबर 14624 पातालकोट एक्सप्रेस की दो जनरल बोगियों में अचानक आग लग गई। आग तब लगी जब एक्सप्रेस फिरोजपुर पंजाब से छिंदवाड़ा होकर सिवनी जा रही थी। इसी बीच ट्रेन की दो बगियां जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में करीब 20 लोग झुलस गए हैं और कुछ लोग भगदड़ में घायल भी हो गए। ट्रेन में जो कुछ हुआ वो मंजर देख उनके पैर कांप रहे थे। हादसे के बाद से यात्रियों में दहशत थी।






0 Comments
Thanks