Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नूरपुर: जच्चा की मृत्यू पर गुस्साएं परिजनों ने किया हंगामा।

नूरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बेटी को जन्म देने के बाद एक प्रसूता की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद बिजनौर ले जाते समय महिला की मृत्यू हो गई। जिससे गुस्साए परिजनों ने महिला का शव अस्पताल में रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को समझाकर शांत किया।

नूरपुर अस्पताल में मृतिका के परिजनों से बात करते थाना अध्यक्ष संजय कुमार

बता दें कि जनपद बिजनौर के शिवाला कलां थानाक्षेत्र के गांव विजय नंगला निवासी मीनू पत्नी सोनू कुमार को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार की देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नूरपुर लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्सक ने महिला की डिलीवरी को नॉर्मल कराने का प्रयास किया। लेकिन डिलीवरी होने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। वही महिला की बिगड़ती हालत देख चिकित्सक ने महिला को तत्काल बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन अनहोनी को कोई ताल नहीं सका और महिला को बिजनौर ले जाते समय ही महिला की मृत्यू हो गई।

जिससे परिजन आक्रोशित हो उठे और महिला के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर में रखकर अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वही मामले की सूचना मिलने पर नूरपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार तत्काल प्रभान से अस्पताल पहुंचे। थाना अध्यक्ष संजय कुमार  ने बताया कि मृतक के परिजन समझाने पर शव को बिना किसी कार्रवाई के घर ले गए।  

दैनिक प्रथम पत्रिका से चंद्रपाल सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।