Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजनौर न्यूज़: अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए की चोरी की घटना को दिया अंजाम।

बिजनौर न्यूज़: अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए की चोरी की घटना को दिया अंजाम।

दरअसल, जनपद बिजनौर के चांदपुर में बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों द्वारा लाखों रुपए के जेवरात तथा नगदी चुराकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि हिंदू इंटर कॉलेज क्रीड़ा स्थल मोहल्ला काजीजादगान निवासी कमरुद्दीन तथा इकरामुद्दीन पुत्र स्वर्गीय अलाउद्दीन दोनों सगे भाई सऊदी अरब में रहकर नौकरी करते हैं। जिनकी दोनों पत्नियां गुलफ्शां तथा आयशा आपस में सगी बहनें हैं, जोकि तीन दिन पहले अपने मकान का ताला लगाकर, किसी काम से बाहर चली गईं थी। 


जिन्हें रविवार को फोन द्वारा सूचना मिली कि आपके घरों के ताले तोडकर चोरी कर ली गई है। चोरी की खबर सुनकर दोनो बहनो के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। दोनों बहने गुलअफशा और आयशा ने रविवार को जब घर आकर देखा, तो उनके मुख्य द्वार तथा घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए मिले। दोनो बहनो को जब पता चला कि अज्ञात चोरों ने कमरों में रखी सैफ के ताले तोड़कर, उन में रखे सोने चांदी के जेवरात तथा रकम चुरा लिए है।


पीड़िता गुलअफशा ने बताया कि उसकी सेफ में से एक सोने की झालर, मंगलसूत्र, सोने का टीका, एक पेंडल, तीन मोबाइल तथा 68 हजार रुपये नगद तथा दूसरी पीड़ित महिला आयशा ने बताया कि उसकी सेफ में से सोने के झाले, झुमकी, नथ, लोकेट, दो जोड़ी पाजेब, एक चांदी का हार, एक चांदी का झूमर तथा चार मोबाइल चोर चुरा कर ले गए हैं। घर में हुई चोरी को देखकर दोनों बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। 


दैनिक प्रथम पत्रिका से अंकित कुमार की खास रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।