Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अमरोहा के हसनपुर में तीन माह पहले प्रेम विवाह करने वाले मिंटू (22) और उसकी पत्नी हजरून (18) गांव रुखालू में स्थित अपने घर में मृत पाए गए। दोनों की मौत फंदे पर लटकने से हुई थी। पुलिस ने अलग-अलग रीति-रिवाज से दोनों का अंतिम संस्कार करा दिया।

अमरोहा के हसनपुर में तीन माह पहले प्रेम विवाह करने वाले मिंटू (22) और उसकी पत्नी हजरून (18) गांव रुखालू में स्थित अपने घर में मृत पाए गए। दोनों की मौत फंदे पर लटकने से हुई थी। पुलिस ने अलग-अलग रीति-रिवाज से दोनों का अंतिम संस्कार करा दिया।
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली इलाके के गांव रुखालू में मजदूर मिंटू और उसकी पत्नी हजरुन की मौत फंदे पर लटकाने से हुई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम डॉ. सुदीप गुप्ता, डॉ. रमाशंकर और डॉ. इमरान की तीन सदस्य टीम ने किया। इस दौरान पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। मिंटू हिंदू वर्ग से ताल्लुक रखता है, जबकि जहरुन मुस्लिम है। पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने मिंटू का हिंदू और हजरुन का मुस्लिम रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कराया। तीन महीने पहले प्रेम विवाह करने वाले मिंटू और हजरुन ने आत्महत्या क्यों की पुलिस इसकी जांच में जुटी है। ये घटना मंगलवार को हुई थी। गांव में किसान खानचन्द के परिवार में पत्नी नन्ही के अलावा तीन बेटे हैं। नन्ही और उनके बेटे हरियाणा में मजदूरी करते थे। जबकि खानचन्द गांव में रहकर खेती बाड़ी करते हैं। हरियाणा में उनके बेटे मिंटू की मुलाकात महाराजगंज जनपद के चटिया टोला गांव निवासी हजरुन से हुई थी। जिसके बाद करीब तीन महीने पहले मिंटू हजरुन को शादी करके अपने गांव ले आया। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। मंगलवार की सुबह खानचंद खेत पर गए थे। मिंटू और उसकी पत्नी हजरुन घर पर थे। शाम करीब पांच बजे खानचंद खेत से लौटे तो मिंटू और उसकी पत्नी के शव घर के कमरे में फंदे पर लटके हुए थे। मिंटू के मुंह से झाग आ रहे थे। हजरुन सामान्य अवस्था में थी। दंपती को फंदे पर लटकता देखकर खानचंद के होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचा दिया। जिसके बाद ग्रामीणों दोनों शवों को नीचे उतरा और गांव के चिकित्सक को मौके पर बुलाकर जांच कराई। जिसने दोनों को मृत घोषित कर दिया था। सूचना मिलते ही सीओ अरुण कुमार सिंह, कोतवाल विनय कुमार और नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह घटनास्थल पहुंच गए थे। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। बाद में पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। दो साल पहले मिंटू के भाई ने भी फंदे पर लटककर की थी आत्महत्या हसनपुर क्षेत्र के गांव रूखालू में मरने वाला युवक मिंटू के भाई ने भी दो साल पहले फंदे पर लटककर आत्महत्या की थी। अभी परिवार उसकी मौत का गम भुला नहीं पाया था। अब मिंटू की भी मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मिंटू चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मिंटू ने तीन माह पहले प्रेम विवाह किया था। अभी किसी दूसरे भाई की शादी नहीं हुई थी। मिंटू के पिता खानचंद के सबसे बड़ा बेटा चंद्रपाल, उससे छोटा मिंटू, फिर अशोक और सबसे छोटा बेटा है रवि है। मिंटू से छोटे भाई अशोक की दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। उसने भी आत्महत्या की थी। परिवार के लोग अशोक की मौत का गम भुला नहीं पाया था और अब मिंटू की भी मौत हो गई है। जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मिंटू की दिल्ली में हुई थी हजरून से मुलाकात महाराज गंज की हजरून से प्रेम विवाह करने वाले मिंटू की मुलाकात की प्रेम कहानी का अंत उसके गांव रूखालू में हो गया। हालांकि यह प्रेम कहानी दिल्ली से शुरू हुई थी। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में मिंटू की मां नन्हीं ने बताया कि मिंटू की हजरून से पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। जहां से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। जिसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। एएसपी व सीओ ने कई घंटे मिंटू के परिजनों से पूछताछ की। हजरून की मां बोली, ससुराल वाले करेंगे शव को सुपुर्द ए खाक हसनपुर के कोतवाली क्षेत्र के गांव रूखालू निवासी मिंटू से प्रेम विवाह करने वाली महाराज गंज की हजरून के शव को गांव रूखालू में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि महाराजगंज की पुलिस की सहायता से हजरून के गांव में उसकी मां से दूरभाष पर वार्ता की गई। जिसे घटना की जानकारी दी गई। हजरून की मां ने कहा कि उसने प्रेम विवाह की जानकारी हमें दी थी। उसकी ससुराल वाले ही शव को सुपुर्द ए खाक करेंगे। मां ने कहा कि रूखालू काफी दूर हैं। वहां पहुंचने में समय लगेगा।

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।