Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

यूपी: जौनपुर में दलितों के घर जलाने पर सीएम योगी सख्त

यूपी: जौनपुर में दलितों के घर जलाने पर सीएम योगी सख्त

58 आरोपी नामजद,  35 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, और 100 से अधिक अज्ञात पर केस दर्ज
सीएम योगी सख्त, आरोपियों पर गैंगस्टर और एनएसए का लगाने का निर्देश दिया है,

यह है पूरा मामला
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव निवासी शहबाज नामक 13बर्षिय बालक बाग में आम तोड़ने गया था। उसी समय अनुसूचित जाति बस्ती के कुछ बालकों से उसका झगड़ा हो गया। शहबाज ने घर आकर अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद परिजन लोग लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे गए कहासुनी के चलते मारपीट शुरू हो गई। इसमें नबील, फ्लावर, लारेब और हबीब जख्मी हो गए। प्रधान पति आफताब उर्फ हिटलर ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत करा दिया था. लेकिन देखते ही देखते कुछ देर बाद विशेष वर्ग के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और जो मिला उसे पीटा गया और तोड़फोड़ भी की गयी, जिसके चलते सात ग्रामीणों के घरों में आग लगा दी गई, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया और आग को बुझाया गया. आरोपी पक्ष ने कहा- विवाद के दौरान ग्रामीणों ने खुद अपने घरों में आग लगाई है।

Post a Comment

1 Comments

Thanks

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।