कश्मीर के सरपंच अजय पंडिता की हुई हत्या
हम भारतीय किसी से डरते नहीं. क्या हुआ जो पिता कि मृत्यु हो गई, हम अब भी कश्मीर में ही रहना चाहते है, हम वापस कश्मीर जायेंगें,कोई अपनी मातृ भूमी को कैसे छोड़ सकता है, सरकार का दायित्व हमें हमें सुरक्षा प्रदान कराना, अजय पंडिता की बेटी ने कहां, न मेरे पिता किसी से नहीं डरे, ना ही मै किसी से डरती हूं।
अजय पंडिता भारतीय की बेटी ने कहा कि सरकार तलास करें कातिलों की...
सरकार से नाराज है सरपंच अजय पंडिता भारतीय की बेटी ने कहा कि कोई इंसान बिना वजह के सुरक्षा नहीं मांगता है. मेरे पिता ने सुरक्षा मांगी थी सरकार का दायित्व था उन्हें सुरक्षा प्रदान कराना. जो चीज उनको मिलनी चाहिए थी वो चीज वो मांगने पर भी नही मिली. मेरे पिता एक सच्चे देश भक्त थे वो देश के लिए ओर भी बहुत कुछ करना चाहते थे, उन्होंने तो अपने नाम के आगे भी भारतीय लगा दिया था, वो कहते थे अगर मुझे कभी कुछ होगा तो मेरी पहचान भारतीय होनी चाहिए.
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल ने बुधवार को 5 आतंकी मार दिए हैं. इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल ने आतंकियों के साथ तीसरी मुठभेड़ में 14 दहशतगर्दों को धराशायी किया है. परन्तु सुरक्षाबलों की इस कामयाबी के बीच ये सवाल एक बार फिर से गूंजा उठा है कि आखिर कश्मीरी पंडितों को इंसाफ कब मिलेगा?


0 Comments
Thanks