Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भारत- चीन सीमा विवाद....

भारत: लद्दाख सीमा पर तनाव जारी, दोनों देश कर रहे है ड्रोन से LAC की निगरानी 

लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के बीच गतिरोध जारी है. लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ और वहीं दोनों देशों की ओर से जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है. इसी के चलते चीन के ड्रोन कई बार भारतीय सीमा में देखे जा चुके हैं. सूत्रों की माने तो चीनी ड्रोन पिछले कुछ हफ्तों में चार भारतीय पोजिशन पर देखे गए थे.

भारत- चीन के बीच पिछले एक महीने से अधिक समय से जारी गतिरोध के कारण दोनों सेनाएं एक दूसरे की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही हैं. भारतीय सेना की 14 कोर ने LAC पर नजर रखने के लिए हेरॉन मीडियम एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्यूरेंस (MALE) ड्रोन तैनात किए हैं. इस ड्रोन की ख़ास बात यह है कि यह लगातार 24 घंटे तक 10 किलोमीटर ऊंची उड़ान भर सकता है.वहीं जमीन पर सैनिकों को मैन-पोर्टेबल ड्रोन से लैस किया गया है. खास बात यह है कि 'स्पाईलाइट' मिनी यूएवी सिस्टम से लद्दाख सीमा की निगरानी जारी है. 

बीते महीने, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने यह घोषणा की कि चीन के नए मानव रहित हेलीकाप्टर ड्रोन को एलएसी के साथ तैनात किया जा सकता है. 

रिपोर्ट में मुताबिक: AR500C को 5,000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरा सकता है चीन और इसमें 6,700 सीलिंग है. यह ड्रोन पांच घंटे तक उड़ान भर सकता है. और इसकी अधिकतम स्पीड 170 किलोमीटर प्रति घंटा है यह ड्रोन अधिकतम भार 500 किलोग्राम उठा सकता है.यह 10,000 मीटर या 30,000 फीट की ऊंचाई पर सभी मौसम की स्थिति में रिअल टाइम वीडियो फुटेज देने की क्षमता रखता है. 

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।