Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पंजाब एक बार फिर लॉकडाउन, बॉर्डर भी होंगे सील

पंजाब एक बार फिर लॉकडाउन, बॉर्डर भी होंगे सील

पंजाब में अभी अनलॉक नहीं, इंटर स्टेट बस सर्विस बढ़ते केस को देखते हुए राज्य में फिर होगा लॉकडाउन, वीकेंड पर पूरा राज्य रहेगा बंद, बॉर्डर भी होंगे सील

इंटर-स्टेट बस सर्विस बंद 
भारत जहां इस समय अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है तो वहीं पंजाब एक बार फिर लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है. पंजाब के बॉर्डर को सील किया जाएगा तो वहीं चंडीगढ़ में भी इंटर-स्टेट बस सर्विस बंद कर दी गई है.

सप्ताह के अंत में  और किसी भी छुट्टी वाले दिन संपूर्ण लॉकडाउन
इस समय कोरोना संकट के चलते पूरा देश जहां अर्थव्यवस्था को देखते अनलॉक कर दिया गया है तो वहीं एक बार फिर से  पंजाब लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है. हालांकि सरकार ने अभी सप्ताह के अंत में  और किसी भी छुट्टी वाले दिन संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी. मतलब कि शनिवार और रविवार पंजाब बंद रहेगा.

घर में 14 दिन तक क्वारनटीन रहना होगा
पंजाब के बॉर्डर को एक बार फिर से सील किया जाएगा, वहीं पंजाब की राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी इंटर-स्टेट बस सर्विस बंद कर दी गई है. ट्रेन, फ्लाइट या अन्य किसी भी साधन से आने वाले यात्रियों को अब घर में 14 दिन तक क्वारनटीन रहना होगा. बीते दिनों में कोरोना पॉजिटिव के बड़ी संख्या में जो मामले आए हैं वह सब ट्रैवल हिस्ट्री के हैं.

औसतन 500 से 800 वाहनों का पंजाब में आगमन
कैप्टन अमरिंदर सिंह का मानना हैं कि दिल्ली में लगातार जो मामले बढ़ते जा रहे हैं उसका असर पंजाब पर भी पड़ सकता है. क्योंकि दिल्ली से रोजाना औसतन 500 से 800 वाहनों का पंजाब में आगमन हो रहा हैं.
आपको बता दे कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कोरोना के इस संकट से निपटने की तमाम कोशिशें कर रहे हैं. कोरोना से निपटने के लिए कुछ सख्त फैसले लेने के संकेत भी दिए थे.पंजाब के मुख्यमंत्री है,कैप्टन अमरिंदर सिंह

बढ़ रहे मामलों की आशंका
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अलग-अलग डिपार्टमेंट के अधिकारियों और कोरोना को लेकर बनाई गई मंत्रियों की समूह कमेटी के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कोरोना के बढ़ रहे मामलों की आशंका के मद्देनजर सख्त फैसले लेने के लिए तमाम एक्सपर्ट्स से राय मांगी थी.

पंजाब में छुट्टी और वीकेंड के दौरान सभी नागरिकों को मूवमेंट पास के बिना लोगों के बाहर निकलने पर रोक लगाई गयी है, पंजाब सरकार के COVA ऐप से ई-पास डाउनलोड करके ही मूवमेंट करनी होगी. इस दौरान सिर्फ मेडिकल स्टोर और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही बाहर निकलने की इजाजत होगी.

पीएम करेंगे सभी राज्यों के सीएम से बात
भारत में कोरोना का संकट लगातार बढ़ता देख. अब एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी दो दिन लगातार अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे. बैठक करेंगे, जो कि 16 जून और 17 जून को होगी. दोनों दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग दोपहर तीन बजे से शुरू होगी.

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।